देवबंद में नवरात्र की चतुर्दशी तिथि पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर भक्तों के जयकारों से दिनभर गूंजायमान रहा। आसपास ही नहीं दूर दराज से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी आदि प्रसाद माता को अर्पण कर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की। कई भक्तों ने तो मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर प्रांगण में भंडारों का आयोजन भी किया। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर पालिका द्वारा पेयजल और सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। मेले में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कैंप कार्यालयों का उद्घाटन भी किया गया। सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस भी तैनात रही श्रद्धालुओं ने मां बाला सुंदरी के दर्शन कर मेले का आनंद भी उठाया।