सहारनपुर जनपद में ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत थरौली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों और ग्रामीण परिवेश को जाना। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। प्रधान प्रतिनिधि संदीप चौधरी ने बताया कि पंचायत का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी नाम कमा रही हैं।