फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अंबेहटा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव घेर में चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार धर्म सिंह रोज की तरह रात में घेर में सोए थे। सुबह दूध निकालने गई उनकी पुत्रवधू ने खून देखा तो उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान था। आशंका है कि हत्यारा उन्हें गोली मारने के बाद चादर ओढ़ाकर फरार हो गया। धर्म सिंह भाजपा के अंबेहटा मंडल में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना पर पुलिस व फोरेेंसिक टीम पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें