फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित कराना बजरंग दल का उद्देश्य-विकास सैनी

सहारनपुर अंबेहटा में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि युवाओं को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराना बजरंग दल का उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया। चापरचिडी गांव में हुए एक कार्यक्रम में विकास सैनी ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ है यदि रीढ़ मजबूत होगी तो राष्ट मजबूत बनेगा। उन्होंने संगठन की योजनाओं व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। विकास सैनी ने ग्राम कमेटी का गठन करते हुए सुनील सैनी को संगठन का ग्राम अध्यक्ष, प्रदीप सैनी को उपाध्यक्ष,कमल सैनी को महामंत्री व मिंटू प्रजापति को मंत्री मनोनीत करने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक रजनीश सैनी ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें