केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में सहारनपुर की लड़कियों ने एक ऐसा काम कर दिखाया है जिसे जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश हो जाएंगे। समाज को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सहारनपुर की इन लड़कियों ने दो साल के अंदर अंदर गांव में 2500 से भी ज्यादा टॉयलेट्स बनवा दिए हैं, वो भी बिना किसी सरकारी मदद के।