फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने साइकिल सवार अध्यापक को रौंदा, माैके पर ही मौत

शाहबाद-बिलारी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सर सैयद इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक कृष्णपाल सिंह उर्फ बीना (65) पुत्र बाबूराम मास्टर की तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब वे रोज की तरह साइकिल से कॉलेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने चल रहे ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उसने साइकिल सवार अध्यापक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर गिरने के बाद कैंटर का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया और चालक वाहन समेत भाग हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागे हुए कैंटर चालक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाहबाद-बिलारी मार्ग पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने इस मार्ग को मौत का जाल बना दिया है। सड़कों के किनारे फलों के ठेले, खड़े ई-रिक्शा, टेंपो और बसों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले महीने भी इसी मार्ग पर एक महिला और बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें