फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मिलक विधानसभा अध्यक्ष जावेद खान और पूर्व विधायक विजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इसके अलावा बेरोजगारी, बिजली आपूर्ति, किसानों की भूमि पर अवैध कब्जों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई गई। एसडीएम के सामने ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें