फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा के सांसद और प्रतिनिधिमंडल, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

जौहर विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को पार्टी के सांसदों और पूर्व सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल में सांसद इकरा हसन, मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा और संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत कई नेता शामिल हैं। सबसे पहले सांसद इकरा हसन रामपुर के गेस्ट हाउस पहुंचीं। इसके बाद रुचि वीरा और जियाउर्रहमान बर्क सहित अन्य सदस्य पहुंचे। सभी नेताओं ने बंद कमरे में बैठक की और फिर जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय के गेट पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात के दौरान सांसदों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और विश्वविद्यालय को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर है और इसे किसी भी कीमत पर गिरने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें