कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को गुलाम नेता चाहिए जो गूंगा-बहरा हो और उनकी बातों में सिर्फ हां मिलाए। उन्होंने कहा कि आजम खां के मामले में समाजवादी पार्टी दोषी है। अखिलेश यादव ने उन्हें किनारे लगाने का काम किया है। वह शुक्रवार को रामपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खां को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया। कहा कि सपा ने आजम खां का इस्तेमाल सिर्फ मुस्लिम वोट पाने के लिए किया।