स्वार कोतवाली क्षेत्र के गूलड़ पीपलसाना गांव में जावेद ( 35) की हत्या कर दी गई। उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा मिला और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जावेद बिजली विभाग के ठेकेदार के अंडर में मजदूरी का काम करता था।