मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामपुर जिले के बिलासपुर पहुंचे। वह राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के पुत्र गुरकीरत सिंह औलख के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। सीएम के जिले में होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। हेलीपैड स्थल से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।