बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के मामले में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के साथ जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर न्यायिक जांच की मांग की। ज्ञापन में मुस्तफा हुसैन ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृत्य से न केवल महिला की भावनाएं आहत हुईं, बल्कि समाज में नकारात्मक संदेश भी गया है। उन्होंने घटना की जांच कराकर मुख्यमंत्री से महिला डॉक्टर से माफी मंगवाने की मांग की। इस दौरान शाहनवाज अली एडवोकेट, जमीर अहमद, सुलेमान अली, मुमताज अली, मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।