फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: 'बुलडोजर की घटनाएं होती हैं तो दुख होता है' संजय सिंह का तीखा वार!

रामपुर, उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की “वोट बचाओ, संविधान बचाओ” पदयात्रा की शुरुआत रामपुर में गांधी जी की समाधि से की गई है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो हालात हैं, वे चिंताजनक हैं। बुलडोजर की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) योजना को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

भाजपा और संघ के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को संघ ने ही पैदा किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी ने कभी संघ को भाजपा की आलोचना करते सुना है। उनके अनुसार, संघ और भाजपा के बीच कोई अंतर नहीं है और दोनों एक ही सोच के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें