उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर में हो रहे उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है, यहां भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव यानी की निरहुआ को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने रामपुर से आसिम राजा और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। यह दोनों सीटें अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जहां अब उपचुनाव होने जा रहा है। बदली सियासी परिस्थितियों में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव रोचक हो गया है।