यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी निष्क्रिय बम हैं। उन्होंने उनकी दादी इंदिरा गांधी को सबसे बड़ी चोर बताया। सांसद राहुल गांधी ने अपने दौरे के पहले दिन कहा कि भाजपा के लोग डिस्टर्ब है क्योंकि कांग्रेस ने वोट चोरी पकड़ ली है। इसके जवाब पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर गांधी परिवार पर आरोप लगाए हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल की दादी इंदिरा गांधी को सबसे बड़ा चोर कहा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की चोरी रायबरेली में पकड़ी गई थी और उन्होंने जनादेश का सम्मान नहीं किया और इमरजेंसी थोप दी। इंदिरा गांधी सबसे बड़ी चोर है। राहुल गांधी चोर के नाती है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने यह कहा है कि राहुल गांधी चोरी भी करते हैं और सीना जोड़ी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां का सम्मान होना चाहिए। मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था लेकिन आज तक मैंने कभी भी किसी की मां अपमान नहीं किया है। लेकिन राहुल गांधी की मंच से नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे गए। राहुल गांधी ने उस कार्यकर्ता पर कोई कार्यवाही नही की और ना ही उसे पार्टी से निकाला। राहुल,अखिलेश और तेजस्वी को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के तौर पर दिखाए जाने वाले पोस्ट के सवाल पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा भगवान का सम्मान होना चाहिए लेकिन जब इंसान खुद को भगवान समझने लगे तो यह गलत है।