फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शौच के लिए निकले किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने कहा- मानसिक रूप से विक्षिप्त था

गदागंज (रायबरेली)। शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से निकले एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे पाही दाउदपुर गड़ई निवासी गया प्रसाद का 17 वर्षीय बेटा बृजेश कुमार लोधी गुरुवार सुबह को गांव के बगल से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक की तरफ गया हुआ था। इस दौरान कानपुर को जाने वाली फास्ट पैसेंजर की चपेट में आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर जलालपुर धई को दी। सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने जांच की। पुलिस के मुताबिक किशोर कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष मौर्य ने बताया कि युवक शौच के लिए गया था तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि प्रथम दृश्य ट्रेन की टक्कर से मौत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें