रायबरेली के सलोन - ऊंचाहार मार्ग पर बीकरगढ़ बाजार में एक स्कूल की मैजिक अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट गई। घटना में शिव शिक्षा निकेतन स्कूल बीकरगढ़ के प्रियांशी (9), माही (6),स्नेहा (11), नैतिक (10), अनिकेत (13), आदित्य (8), संकल्प (9), आयुषी (8),आयुषी (5), पलक (8), पायल (7) व अहम (5) घायल हो गये। उमरन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मैजिक को सीधा कराया और बच्चों को बाहर निकला। बच्चों को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मैजिक का चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। इससे मैजिक दुर्घटना का शिकार हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।