फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : रायबरेली...मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक से भाग रहे थे

आकाश द्विवेदी Updated Sat, 13 Dec 2025 02:19 PM IST

रायबरेली में खांडेपुर नहर पुल के पास शनिवार की भोर बजे क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह के नेतृत्व में एसओजी व खीरों पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड़ हो गई । जिसमे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए बदमाशों में विकास पांडेय निवासी दिगंबर जैन स्कूल बादशाह नगर सब्जी मंडी कानपुर नगर व रितेश गौतम निवासी मकान नंबर 270 लाल बंगला कानपुर है । दोनों ने बीती 5 दिसंबर की शाम 4 बजे बरमन खेड़ा मजरे लच्छीपुर निवासिनी श्यामा गुप्ता पत्नी राम बाबू गुप्ता की लालगंज उन्नाव मुख्य मार्ग पर गौतमन खेड़ा गांव के पास स्थित दुकान में गुटखा खरीदने का बहाना बनाकर गले से सोने की चेन छीनकर बाइक से लालगंज की तरफ भाग गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें