फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में मोबाइल छीन रहे बदमाशों से भिड़ी महिला, 500 मीटर तक घिसटी

मंगलवार रात एक महिला ने मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार युवकों का बहादुरी से मुकाबला किया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने के बिजली कर्मचारियों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। महिला मंगलवार रात लगभग आठ बजे शौच के लिए गांव के किनारे गई थीं। तभी बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे। महिला ने तुरंत बाइक को पकड़ लिया और शोर मचाया। वहीं बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी और महिला को काफी दूर तक घसीटते रहे। महिला ने साहस नहीं छोड़ा और बाइक को पकड़े रखा। इस दौरान वह करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसिटती रही। इससे उसके दोनों पैरों में घुटनों तक गंभीर चोटें आ गई। महिला की साड़ी भी कई जगह से फट गई। इस दौरान सड़क किनारे बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे कर्मचारियों ने महिला की आवाज सुनकर बाइक रोकी। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया और ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें