फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली में जल जीवन मिशन गोदाम लूट का 24 घंटे में खुलासा, सात गिरफ्तार

डीह थाना क्षेत्र में जल जीवन मिशन गोदाम से पीतल की टोंटी लूटी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में तीन घायल हुए और चार अन्य गिरफ्तार हुए। मंगवार भोर पहर तीन बजे बजे श्रीहरि इंफ्राटेक की गोदाम लूटी गई। अज्ञात व्यक्तियों ने चौकीदारों शिवलाल और राजन से मारपीट कर टोंटियां लूटीं। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना डीह पर तत्काल अभियोग पंजीकृत हुआ। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में संयुक्त टीम गठित हुई।बुधवार को डीह-नसीराबाद सड़क पर संदिग्ध वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक कार संदिग्ध आते दिखे। कार सवारों को रोकने पर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अक्षत मिश्रा और मोहित आर्या के पैरों में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने संतोष निर्मल, अभिषेक निर्मल और अरविंद प्रजापति को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच बोरा पीतल की टोंटियां और अवैध हथियार बरामद हुए। बाद में, थाना भदोखर पुलिस ने प्रयागराज साहू और सूरज को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। प्रयागराज साहू के पैर में गोली लगी, उनके पास से लूटी टोंटियां व अवैध तमंचा मिला। सभी सात अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें