फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में बारिश में धंसी जमीन, प्राचीन टीले पर निकली सुरंग

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राचीन टीले के लिए प्रसिद्ध ओई गांव में बारिश के दौरान जमीन धंसने से रहस्यमयी सुरंग निकल आने का मामला सामने आया है। सुरंग की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का दावा है कि सुरंग के अंदर प्राचीन ईंटों की दीवारें दिखाई दे रही हैं। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू करा दी है। गांव निवासी गुरुदेई पत्नी स्वर्गीय रामदेव के खेत में अचानक जमीन धंस गई। खेत की सतह पर करीब एक मीटर का छेद बन गया, जबकि अंदर कई मीटर गहरी और लगभग 10 मीटर चौड़ी गुफानुमा सुरंग दिखाई दे रही है। यह खेत गांव के प्राचीन टीले पर स्थित है, जिससे सुरंग के ऐतिहासिक महत्व को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। सुरंग की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सुरंग के भीतर प्राचीन ईंटों की दीवारें दिखाई देने का दावा किया, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना पर एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम, क्षेत्रीय लेखपाल एजी वर्मा और हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कराकर सुरंग की वास्तविकता और उसके ऐतिहासिक महत्व का पता लगाया जाएगा। फिलहाल जमीन अंदर से खोखली होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सुरंग के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह प्राकृतिक घटना है या किसी प्राचीन संरचना का हिस्सा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें