फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में बारिश में गिरी पक्की छत, दिव्यांग दंपती बचे

जगतपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान हेवतहा गांव में एक मकान की पक्की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। संयोगवश दिव्यांग दंपती घटना से कुछ क्षण पहले ही घर से बाहर निकल गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी सतीश पुत्र शीतलदीन और उनकी पत्नी सावित्री दोनों दिव्यांग हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज बारिश के बीच उनके मकान की छत अचानक ढह गई। उस समय दंपती किसी काम से घर के बाहर थे। छत गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से दंपती के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से दिव्यांग दंपती को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी ऊंचाहार विवेक राजपूत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें