फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में आंधी में गिरे पोल, 400 घरों में शाम होते ही अंधेरा

Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 03:05 PM IST

रूपखेड़ा मजरे हरीपुर निहस्था गांव में 28 मई की रात आए आंधी-तूफान में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और उसे सहारा देने वाले दोनों विद्युत पोल टूटकर गिर गए। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव की लगभग 400 आबादी की विद्युत आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। ग्रामीण नारेंद्र सिंह , बीरेन्द्र सिंह , संतोष कुमार सिंह , गौरव सिंह कुलदीप सिंह , मोहित सिंह , दुर्गेन्द सिंह , रामकरन सिंह ,अशोक सिंह , परीक्षित सिंह , अजीत कुमार सिंह व प्रेम कुमार ने बताया कि गांव में पेयजल के लिए केवल एक हैंडपंप है, जिससे पूरे गांव को पानी भरना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद टूटे पोल तो उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर हाइड्रा मशीन से पोल खड़े कराने का कार्य शुरू किया है। अवर अभियंता कमल किशोर यादव ने बताया कि आंधी-तूफान में बड़ी संख्या में पोल व विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आवश्यक सामग्री की मांग भेजी गई है और स्टोर से सामान उपलब्ध होते ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें