फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में आम तोड़ते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर

आम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रौसी झंडा गांव निवासी अजय कुमार (21) पुत्र धुन्नी वर्मा शुक्रवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट का झटका लगने के बाद अजय पेड़ की डाल में ही फंस गया। इससे वह नीचे गिरने से बच गया। यदि वह ऊंचाई से नीचे गिर जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें