फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में 90 दिन के भीतर डाक से पहुंचता है नया व संशोधित आधार

Akash Dwivedi Updated Tue, 07 Jul 2026 12:16 PM IST

आधार संशोधन केंद्रों पर नए आधार और आधार में संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। आवेदन के बाद नया या संशोधित आधार कार्ड डाक के माध्यम से आवेदक के पते पर भेजा जाता है। नगर के डाकघर स्थित आधार संशोधन केंद्र के ऑपरेटर अभिषेक ने बताया कि केंद्र पर केवल आवेदन ऑनलाइन किया जाता है। नियमानुसार एक सप्ताह से लेकर 90 दिन के भीतर आधार तैयार हो जाता है। इसके बाद इसे डाक के जरिए संबंधित व्यक्ति के पते पर भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश आधार कार्ड डाक से नहीं पहुंचता है तो संबंधित व्यक्ति आधार संशोधन केंद्र या सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर उसका स्टेटस पता कर सकता है। बताया कि किसी भी स्थिति में आधार संशोधन केंद्र से आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जाता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें