लखनऊ के किसान नेता को मिल एरिया पुलिस उठा लाई, इस पर किसान के परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। मामले में हरचंदपुर के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया जा रहा है। किसान नेता के परिजनों का कहना है कि पूर्व विधायक ने ईंटों का पैसा भी नहीं दिया और पुलिस से कहकर कार्रवाई कराई है। किसान नेता के ढाबा पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।