फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: हाईवे पर ट्रक में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

रायबरेली। थाना मिल एरिया क्षेत्र में प्रगति पुरम मोड़ के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि ट्रक कुछ ही देर में पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची लपटें प्रगति पुरम कॉलोनी से भी साफ दिखाई दे रही थीं। धुएं और तेज आवाज से हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था। कोई जनहानि नहीं: लाखों का नुकसान गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने से ट्रक पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें