फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर से 25 लाख के जेवरात व रिवाल्वर चोरी, घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

ऊंचाहार एनटीपीसी में कार्यरत ठेकेदार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख के जेवरात व लाइसेंसी रिवाल्वर उठा पार कर दी गई। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। सभी लोग लखनऊ गये हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी सहदेव ठाकुर एनटीपीसी व रिलायंस कंपनी में ठेकेदारी करते हैं। वह अपनी पत्नी अनीता के साथ मोहल्ले में बने मकान में रहते हैं। जबकि बेटा सुधीर व बहू विभूतिखंड लखनऊ के मकान में रहते हैं। वहीं छोटी बेटी सोनाली दिल्ली में पढ़ाई करती है। वह 22 जुलाई को परिवार के साथ लखनऊ गये थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चोर उनकी बाउंड्री लांघकर अंदर कूदे और घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुस गये। चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ दिया। आलमारी तोड़ी और उसमें रखे जेवरात व लाइसेंसी रिवाल्वर उठा ले गये। चोर जाते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गये। आसपास के लोगों को भी घटना भनक नही लगी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद ठेकेदार पत्नी के साथ घर वापस लौटे तो घर की कुंडी टूटी देख सन्न रह गये। अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और आलमारी से सामान गायब था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें