फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डलमऊ गंगा पुल पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, कभी भी हो सकता क्षतिग्रस्त

रायबरेली के गेगासों गंगा पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से डलमऊ गंगा पुल से भारी वाहन का दबाव बढ़ा है। इससे जहां सड़क खस्ताहाल हो गई है, वहीं कभी भी गंगा पुल ध्वस्त हो सकता है। भारी वाहनों के आने-जाने से जाम की स्थित बनी रहती है। कभी-कभी तो गंगा पुल पर कतार लग जाती है। इससे कभी भी गंगा पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। एक्सपेंशन ज्वाइंट टूट रहे हैं। सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन ओवरलोड वाहनों के गुजरने से सड़क जस की तस हो गई है। बांदा-बहराइच हाईवे पर गेगासों में बने जर्जर पुल की मरम्मत होने से फतेहपुर जाने वाले भारी वाहनों को लालगंज, मुराईबाग होते हुए डलमऊ गंगा पुल से गंतव्य के लिए निकल रहे हैं। इस मार्ग से लालगंज, ऊंचाहार, फतेहपुर, रायबरेली के लिए भारी वाहन निकलते हैं। मार्ग सकरा होने के कारण दोनों तरफ से भारी वाहन आने से जाम लग जाता है। इससे लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सुरजूपुर से गंगापुल तक मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यदि भारी वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई, तो कभी भी पुल टूट सकता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से डलमऊ एसडीएम, क्षेत्राधिकारी के अलावा फतेहपुर के क्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें