फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, बिजली आपूर्ति ठप

रायबरेली जिले में बुधवार को दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी-पानी के साथ ही ओले गिरे। आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दोपहर करीब दो बजे आंधी चलने के साथ डीह, शिवगढ़, सरेनी इलाकों में बारिश हुई। डीह, शिवगढ़ में ओले भी गिरे। गनीमत रही कि किसान पहले ही गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई कर चुके हैं। तेज आंधी के कारण कहीं पर बिजली की लाइनों में फाल्ट और कहीं पर तार टूट गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित है। एकबारगी मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें