उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मारपीट के मामले में भीम आर्मी और सवर्ण आर्मी संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मामले में सवर्ण आर्मी ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित होकर एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। कोतवाल को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज गांव का है। यंहा दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। लोगों ने कोतवाल पर एक पक्ष की तहरीर बदलवा कर दूसरे पक्ष से गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने का आरोप लगाया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। इसी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जांच प्रचलित है। आरोपों की जांच की जा रही है।