रायबरेली में तेज बारिश से बछरावां सीएससी के अंदर पानी भर गया। साफ सफाई न होने का नतीजा है कि सीएचसी की नालियां जाम हो गईं और वार्डों में पानी भर गया। नतीजा यह रहा कि प्रसूताओं को बच्चों के साथ पानी मंझाकर दूसरे स्थान पर जाना पड़ा। रविवार होने के कारण न चिकित्सक नजर आए न सफाईकर्मी। पूरा बछरावां सीएचसी अव्यवस्था से जूझता नजर आया। सरकार मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए बजट बढ़ा रही है वहीं सीएचसी में भारी बारिश ने पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।