फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध हालत में अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग... तलाश जारी

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 02:39 PM IST

यूपी के रायबरेली में पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर पुल से अधेड़ ने गंगा में छ्लांग दी। ठंड के चलते रात में उसकी खोजबीन नहीं हो सकी। सोमवार सुबह पुलिस ने तलाश शुरू की है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र पूरे तीर खरौली गंगा घाट की है। पूरे गुलाब मजरे कंदरावां गांव निवासी अशोक राज (58) फर्नीचर बनाने का मिस्त्री था। रविवार की शाम वह तीर का पुरवा गांव गया था। गांववालों के मुताबिक, शाम लगभग 6 बजे वह गंगा पुल के बीच पहुंचे और नदी में छलांग दी। मौजूद बच्चों ने देखा। बच्चे गांव आए और लोगों को जानकारी दी। तब तक रात हो चुकी थी। रात में डायल 112 पर सूचना दी गई। लेकिन, घने कोहरे व ठंड के चलते उसकी तलाश शुरू नहीं हो पाई। सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर आई और उनकी खोजबीन शुरू कराई लेकिन कड़ाके की ठंड में उनकी तलाश कराने में मुश्किलें आ रही हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। रात में किसी ने सूचना नहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें