फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली:पत्नी और बेटी के हमले में अधेड़ घायल, सिर फूटा

पत्नी और बेटी के हमले में अधेड़ घायल, सिर फूटा लालगंज (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के मटेहना गांव में बृहस्पतिवार सुबह घरेलू विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी और बेटी ने मिलकर एक अधेड़ पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल रामबरन ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े सात बजे पत्नी और बेटी को समझा रहे थे। इसी दौरान दोनों नाराज हो गईं। आरोप है कि दोनों ने लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और हाथ में भी चोट आई। बेटे ने घायल पिता को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। घायल का उपचार कराया गया है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें