फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध रतापुर से गल्ला मंडी तक बनी सड़क का पांच साल से नहीं हुआ मरम्मत कार्य नगर पालिका के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी रायबरेली: रतापुर से गल्ला मंडी के मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज नागरिकों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर धान की रोपाई कर आक्रोश जताया। सभी ने अधिकारियों पर उदासीनता व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रदर्शन किया। सभी ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। देवानंदपुर के सभासद जयप्रकाश वर्मा की अगुवाई में नागरिकों ने गल्ला मंडी के पास सड़क पर धान की रोपाई करते हुए प्रदर्शन किया। सभासद ने कहा कि मरम्मत के अभाव में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढ़ों में बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। सड़क मरम्मत कराने के लिए कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें