स्कूली बच्चों की लापरवाही टला बड़ा हादसा रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की लापरवाही से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बच्चे रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ट्रेन सामने आ गई। बच्चों ने किसी तरह खुद को और अपनी साइकिल को बचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर साइकिल को ट्रैक से हटाया। कुछ सेकंड की देरी होने पर एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बच्चों को भविष्य में रेलवे ट्रैक पार न करने की सख्त नसीहत दी।