फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली: संगम स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, एक की मौत

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर खैरानी गांव के पास बुधवार सुबह 11 बजे कानपुर नगर के मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले विशाल शुक्ला (33) पुत्र कमलेश शुक्ला व अपने बुआ के लड़के शिवम दुबे ( 23) पुत्र प्रेम नारायण दुबे निवासी कानपुर नगर मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले थे। यह दोनों युवक बाइक से प्रयागराज संगम में स्नान करने जा रहे थे तभी बाइक सवार युवक जैसे ही खैरानी गांव के पास पहुंचे की बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने विशाल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया वहीं शिवम दुबे को लखनऊ ट्रामा सेंटर हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें