सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे।