रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये छीन लिए गए। मामले की सूचना कोतवाली लालगंज में दी गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहाई निवासी सुनील कुमार पेशे से ठेकेदार है। वह गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में लगे हैं। बीती रात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि 50 हजार रुपये छीन लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।