फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Bhupendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 12:44 PM IST

रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के उन्नाव–ऊंचाहार रेलखंड पर कोइली का पुरवा गांव के पास सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। गांव के निकट किलोमीटर संख्या 115/5 के पास बुजुर्ग का शव धड़ से अलग हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे पुलिस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें