फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में टीजीटी परीक्षा में परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह, शांतिपूर्ण सम्पन्न

Bhupendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 05:41 PM IST

रायबरेली में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा बृहस्पतिवार को 16 परीक्षा केंद्रों में अंतिम दिन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी। प्रतापगढ़ से परीक्षा देने आए राजकुमार ने बताया कि वह काफी समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और पेपर उम्मीद के मुताबिक अच्छा रहा। वहीं लखनऊ से आई शिवानी ने कहा कि पेपर ठीक हुआ है, लेकिन सही मूल्यांकन रिजल्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बाराबंकी से आए अभिषेक ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से तैयारी की थी और परीक्षा उनके अनुसार संतोषजनक रही। उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षा दिलाने साथ में आए अभिभावकों को हुई गर्मी और धूप से बचने के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें