फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सड़क पर मिला युवक का शव, तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

यूपी के रायबरेली में रविवार को एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला डीह थाना के परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस रोड पर गेवडे मैदान के पास का है। यहां सड़क पर एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान उदयपुर मजरे पद्मनपुर बिजौली गांव निवासी भीमशंकर के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय शनिवार की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। सुबह सड़क पर शव पड़ा मिला तो राहगीरों ने उसे ईंट से कवर कर दिया। ताकि, लोगों की नजर में आ जाए। घटनास्थल चौकी से महज 500 मीटर दूर था। इसके बाद भी पुलिस को पहुंचने में तीन घंटे लग गए। सूचना पर डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज, चौकी इंचार्ज मोहित कुमार शर्मा और पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता भीमशंकर परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लाश देखी तो वह चीख उठे। उनके मुंह से सिर्फ यही निकलता रहा कि 'शाम तक सब ठीक रहा... ई का होइ गवा'। अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां दिलाऊ देवी बेटे की मौत से सहम सी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें