फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में रेलवे ट्रैक से होकर घर जाते स्कूली बच्चे, हादसे का खतरा

रायबरेली में लालगंज के उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड में नगर के श्रीनगर व घोसियाना मोहल्ला के बीच से होकर जा रही रेल लाइन से हर दिन स्कूली बच्चों निकलते हैं। खास बात यह है कि इनको रोकने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इन बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डाक बगलिया स्थित जूनियर हाई स्कूल और प्राथमिक विद्यालय व श्रीनगर मोहल्ले के एक निजी स्कूल में घोसियाना मोहल्ला, नवरंग सिंह का पुरवा सहित आसपास के कई मोहल्लों के बच्चे पढ़ने जाते हैं। बच्चों के आवागमन का कोई सीधा रास्ता नहीं है। जिससे स्कूल जाने के लिए बच्चों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से होकर गुजरना पड़ता है। बताया कि इससे पहले भी पिछले वर्ष बच्चों का रेलवे ट्रैक से गुजरने का वीडियो वायरल हो चुका है। लेकिन प्रशासन की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। वायरल वीडियो ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा के प्रति अभिवावकों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और रेलवे प्रशासन की उदासीनता को उजागर किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें