रायबरेली में मंगलवार को गोरा बाजार स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें टाटा मोटर्स लखनऊ और टाटा मोटर्स पंतनगर के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।सुबह से युवाओं की भीड़ रोजगार मेला में उमड़ी। करीब 200 अभ्यर्थियों का पंजीकरण दोपहर तक हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा रोजगार पाने की चाह में आए। सभी में खासा उत्साह दिखा।