रायबरेली में बारिश अगस्त में भी औसत से कम हुई है। इसका सीधा असर खेती के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 1500 से 1600 मरीज आ रहे हैं। सांस और बुखार के रोगियों की संख्या अधिक है। हृदय रोग विशेषज्ञ डा सलीम का कहना है सांस रोगियों के लिए नमी वाला वातावरण सेहत के अनुरूप नहीं है। उनको बहुत एहतियात बरतने की जरूरत है। असल में जिले में मानसून रूठा हुआ है। जुलाई में औसत से कम बारिश हुई तो अगस्त में भी यही हाल है। वर्तमान मौसम सेहत के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है।