फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मदरसा के मौलाना की गोली मारकर हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 06:09 PM IST

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को मदरसे के मौलाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीह क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावा गांव निवासी मौलाना मुर्तजा की हत्या हुई है। वह पूरे जालिम गांव स्थित मदरसा में मौलाना थे। बताया गया कि वह अपनी बेटी को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रोखा के निकट पिलहा ऊसर के पास चार बाइकों पर सवार सात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। उनकी बेटी ने किसी तरह जान बचाई। सूत्र बताते हैं कि मौलाना का गांव के कुछ लोगों से कुछ समय पहले खड़ंजा लगवाने के संबंध में विवाद हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें