रायबरेली में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। सोमवार को काशी प्रांत, गोरक्ष प्रांत, अवध प्रांत और कानपुर प्रांत से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके लिए सभी टीमों ने अच्छी तैयारी की है। हर टीम की कोशिश फाइनल तक पहुंचने की रहेगी। तीसरे व अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों के साथ समापन समारोह होगा।