फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में काले बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Bhupendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 01:05 PM IST

रायबरेली में मौसम बदलने के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से मौसम की गतिविधि बदली नजर आई। बदली होने के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो साथ ही तेज हवा चली। इससे बारिश जैसा मौसम हो गया। किसान इस बदले हुए मौसम से परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि हवा तेज चली और बारिश हुई तो उसका असर फसल पर पड़ेगा। बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान कम होगा, लेकिन हवा तेज चलने के साथ बारिश होने से फसल गिर जाएगी। हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां सहित पूरे क्षेत्र में मौसम का लगातार बदलता मिजाज किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादल और चलने वाली तेज हवाओं ने किसानों को चिंतित कर दिया है। खासकर गेहूं और सरसों की फसल बोने वाले किसान संभावित बारिश और आंधी की आंशका से बेहद परेशान हैं। किसान सहजराम मिश्रा प्रेमशंकर मिश्रा इंद्रदेव शुक्ल रामसागर चौधरी उमाकान्त पाण्डेय कौशलेन्द्र सिंह लाल सिंह श्रवण चौधरी तेजभान सिंह पारसनाथ सिंह शत्रोहन सोनी श्यामबाबू शुक्ला हौसिला प्रसाद तिवारी रमाशंकर पाण्डेय नागेंद्र तिवारी श्यामबहादुर बाबूलाल शिवप्रसाद अयोध्या प्रसाद आदि ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो सभी प्रमुख फसलें प्रभावित होंगी। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है। तेज हवा और बारिश होने से गेहूँ कि फसल गिरने के साथ साथ पैदावार में कमी होगी। सरसों की कटाई जारी है। ऐसे में मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुछ सरसों की फसल कट गई है। इसकी मड़ाई की तैयारी हो रही है। ऐसे में लगातार बदल रहे मौसम के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें