रायबरेली में मंगलवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार संभालने के तुरंत बाद अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। पारदर्शी प्रशासन देना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही। आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। सरनीत कौर ब्रोका वर्ष 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वह मूलतः मध्य प्रदेश की निवासी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने कई जनपदों में सेवाएं दी हैं। इनमें आगरा, गोरखपुर, बस्ती और उन्नाव जैसे जनपद शामिल हैं। रायबरेली आने से पहले वह निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थीं।