फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में इंस्टाग्राम प्यार के चक्कर में चार बच्चों और पति को छोड़ फुर्र हो गई महिला

यूपी के रायबरेली में एक शादीशुदा महिला की दोस्ती 'इंस्टाग्राम' की रील और चैटिंग के दौरान दूसरे युवक से हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का है। यहां चार बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर चैटिंग करते-करते दूसरे युवक से प्यार हो गया। गांव का रहने वाले राजेश कुमार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार और चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। उधर, उसकी पत्नी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर 'रिंकू' नाम की एक आईडी चलाने वाले युवक से हुई। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। तय योजना के तहत महिला ने समय और स्थान निर्धारित किया। इसके बाद अपने बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें